Bareily News: कथा से जीवन की व्यथा का होता है निराकरण
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस कथा व्यास पंडित माधव उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान श्रीराम की कथा सुनने के लिए ही पृथ्वी पर रुके थे। कथा श्रवण से जीवन की व्यथा का निराकरण होता है। उन्होंने श्रीकृष्ण के 16,108 विवाहों का प्रसंग सुनाया और श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा बताई। कथा के समापन पर भक्तों ने आरती की और प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने कथा व्यास का अभिनंदन कर आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.