बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: पुलिस लाइन और बरेली क्लब में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस व एसपीजी के कड़े सुरक्षा घेरे में रहे। सुरक्षा में 10 एडिशनल एसपी समेत 2400 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मुख्यमंत्री का काफिला गुजारने के दौरान रूट पर वाहनों को रोक दिया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 10 एडिशनल एसपी, 20 सीओ, 50 इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, 180 सब इंस्पेक्टर, 1500 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल, 200 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 22 टीएसआई, 120 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल और पांच कंपनी पीएसी लगाई गई थी। यह फोर्स जोन के सभी नौ जिलों से बुलाया गया था। यह फोर्स कार्यक्रम स्थल से लेकर उसके आसपास की छतों तक तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया पुलिस लाइन...