बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। आरोपी पक्ष की जाति की लड़की से शादी करने की रंजिश में गोकुलपुर गांव में किशोर की हत्या की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया है। वहीं, पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराकर गांव में फोर्स तैनात की गई है। बता दें कि शीशगढ़ के गांव गोकुलपुर में सोमवार रात सुरेंद्र जाटव के बेटे का जन्मदिन था। सुरेंद्र के परिवार में कोरी जाति की एक युवती की शादी हुई है। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सोमवार रात गांव का ही विशाल उर्फ नितिन कोरी और उसका चाचा शेरा उनके समारोह में पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bareily News: जन्मदिन समारोह में चाकू से गर्दन पर प्रहार कर हत्या उनके छोटे भाई 17 वर्षीय अर्जुन से कहा कि तुम लोगों ने मेरी जाति की लड़की अपने घर में रख रखी है। आज हिसाब बराबर...