Bareily News: कड़ा से सिर पर किया प्रहार, आरोपी गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: सिर पर कड़ा से जानलेवा हमला करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 11 जुलाई की रात सिविल लाइंस निवासी पवन आर्य दूध लेने जा रहे थे तो जिंगल बेल्स स्कूल के सामने वाली गली में देवू उर्फ देवराज ने दो साथियों के साथ मारपीट की और सिर में धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। इस मामले में उसने 12 जुलाई को कोतवाली में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात चौपुला चौराहे पर चेकिंग के दौरान किशोर बाजार निवासी देवू उर्फ देवराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पवन से उसकी दोस्ती थी लेकिन रुपयों के लेनदेन के चलते विवाद हो गया। उसने घटना के दिन मारपीट की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पवन के सिर में कड़ा लगने से चोट आई थी। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.