Bareily News: कछला, गढ़मुक्तेश्वर के लिए कांवड़ियों का जत्था हुआ रवाना
बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: जिले के अलग-अलग मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही पीलीभीत, लखीमपुर खीरी से भी कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए कछला, गढ़मुक्तेश्वर व हरिद्वार के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में रवाना हुआ। डीजे पर बज रहे भोले नाथ के गानों में झूमते नाचते कांवड़ियों का जत्था गंगा जल लेने के लिए रवाना हुए। गंगाजल लेकर यह सभी कांवड़िये श्रावण मास (सावन) के पहले सोमवार को नाथ नगरी के सप्तनाथ मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों में इस दौरान जबरदस्त उत्साह दिखा। कतारबद्ध तरीके से भगवा कपड़ों में भगवान भोले शंकर के भक्त उनकी जय जयकार करते हुए गंगा जल लेने के लिए देर रात तक रवाना होते रहे। इस दौरान तमाम कांवड़ियों के हाथों में तिरंगा झंडा भी दिखाई दिया। बदायूं के कछला से गंगाजल लेकर पीलीभीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.