बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। शोहदे ने कक्षा 9 की छात्रा को स्कूल जाते समय घेरकर छेड़खानी की। विरोध करने पर एसिड अटैक की धमकी दी। दहशत में आई छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: स्कूल में घुसकर छात्रा को एसिड अटैक की धमकीछात्रा की जानकारी फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली छात्रा निजी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है। पड़ोस का युवक स्कूल जाने पर रास्ते में छेड़छाड़ करता था और उससे मोबाइल नंबर मांगता था। छात्रा ने विरोध किया तो उसने तेजाब डालकर छात्रा को जला देने की धमकी दी। आठ दिन पहले छात्रा ने परिजनों को आपबीती की जानकारी दी।पुलिस की कार्रवाई परिवार के लोग आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। लोगों ने आरोपी को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर समझौता ...