बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: भोजीपुरा। पुलिस ने कई घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए चोरों में, भूड़ा निवासी पूरनलाल, चंद्रपाल साहू और कर्मपुर चौधरी का अजय शामिल है। उनके कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, चार बैटरी, एक इंवर्टर, मोबाइल और 42सौ रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कर्मपुर ठाकुर, मुड़िया चेतराम के कई घर और मोहम्मदपुर ठाकुरान स्कूल में चोरी की थी। दिन में वे लोग घूमकर रेकी करते थे और जिस घर में ताला लगा मिलता था, रात में चोरी कर लेते थे। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि चंद्रपाल पर सात और पूरनलाल व अजय पर छह-छह मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...