Bareily News: कंस के अत्याचार और कृष्ण प्राकट्य का हुआ मंचन
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: सुभाष नगर की अवध कॉलोनी स्थित श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में सोमवार को श्री कृष्ण लीला समारोह का शुभारंभ हुआ। श्री हरे राम ग्वाल-बाल भगवती सेवा समिति की ओर से आयोजित लीला में पहले दिन कंस के अत्याचार, पृथ्वी की याचना, बंदीगृह में वसुदेव-देवकी, देवकी के गर्भधारण और कंस द्वारा देवकी के पुत्रों की हत्या का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके साथ ही प्रभु श्रीकृष्ण के प्राकट्य और गोकुल में कृष्ण जन्म की लीला प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और भक्ति संगीत के माध्यम से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला का आयोजन 5 सितंबर तक प्रतिदिन शाम सात से रात 11 बजे तक होगा। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा हाई स्कूल में नौवीं बार जन्माष्टमी की तैयारी शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.