Bareily News: ओवरब्रिज की ग्रिल से टकराई बाइक, दो घायल
बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। हाईवे के धनेली ओवरब्रिज पर बाइक ग्रिल से टकराने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को बरेली अस्पताल में भर्ती करा दिया। चेहल्लुम पर बार्डर के नजदीकी गांव क्योरार के कुछ युवक मीरगंज के कर्बला में ताजिये का जुलूस और मेला देखने आए थे। सिल्लापुर में कर्बला का मेला देखकर युवक बाइक से क्योरार थाना मिलक रामपुर जा रहे थे। धनेली गांव के ओवरब्रिज पर पीछे आ रहे साथियों को देखते समय आसिफ की बाइक रात 10.00 ओवरब्रिज पर लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई। इससे आसिफ पुत्र आय्यूब एवं युनुस पुत्र युसुफ निवासी क्योरार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बरेली भेज दिया। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.