Bareily News: ऑपरेशन मुक्ति के तहत रेस्क्यू किए दस पीड़ित
बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: जिले में ऑपरेशन मुक्ति टीम का विशेष रेस्क्यू अभियान जोर-शोर से चल रहा है। डीपीओ मोनिका राणा ने बताया कि अभी तक जिले की तहसीलों और रेलवे जंक्शन से कुल दस लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू की गई एक महिला को राजकीय महिला शरणालय और एक को मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के प्रकोष्ठ, बरेली में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज एवं काउंसलिंग की जा रही है। 1 महिला को उसके माता-पिता से संपर्क कर उन्हें सुपुर्द किया गया। बिछड़े बच्चों का चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने रेस्क्यू किया। 7 बच्चों के परिजनों की तलाश कर कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। रेस्क्यू किए गए 1 वृद्ध पुरुष को मानसिक स्थिति से निकलवाकर सुरक्षित रूप से वृद्धाश्रम गृह में भेजा गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.