Bareily News: ऑटो चालक लापता, अनहोनी की आशंका
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। ऑटो चालक लापता हो गया। उसका ऑटो रामलीला मैदान के पास हाईवे किनारे खड़ा मिला। परिजनों ने ऑटो चालक की गुमसुदगी की तहरीर देते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। फरीदपुर के ढकनी रजपुरी के 35 वर्षीय नीरज सिंह ऑटो चलाकर घर का गुजारा करते थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को नीरज सिंह अपना ऑटो लेकर फरीदपुर गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें खोजने के लिए निकल पड़े। परिवार के लोगों ने रात भर उन्हें रिश्तेदारी से लेकर आसपास इलाके में खोजने की कोशिश की, लेकिन नीरज सिंह का पता नहीं लगा। शुक्रवार को सुबह उनका ऑटो फरीदपुर में हाईवे पर स्थित रामलीला मैदान के सामने खड़ा मिला। नीरज सिंह के भाई किशन लाल ने फरीदपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर अनहोनी की आशंका व्यक्त की। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.