बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: ऑटोलिफ्टर गैंग के बदमाशों ने 19 वर्ष पुराने मामले में अपना जुर्म कबूला। विशेष कोर्ट ने आरोपी नवीन मिश्रा को सश्रम तीन वर्ष की कैद और नौ हजार जुर्माना की सजा सुनाई। एडीजीसी क्राइम दिगम्बर पटेल ने बताया कि पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास कृष्णा लाज के पास 10 मार्च 2007 को केसी जौहरी की बाइक चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली बरेली में दर्ज हुई थी। पुलिस ने प्रेमनगर ने नवीन मिश्रा को गिरफ्तार कर 16 अप्रैल 2007 को बाइक बरामद की थी। आरोपी नवीन मिश्रा के खिलाफ सुनवाई विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट में चल रही थी। आरोपी में जुर्म कबूल लिया। विशेष कोर्ट ने उसे सश्रम तीन वर्ष की कैद की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...