Bareily News: एसीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: आंवला। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. अजमेर सिंह ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. सिंह ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, रिकार्ड, टीकाकरण कक्ष और दवाइयों के उचित रखरखाव को देखा। डॉक्टरों के चैंबर के बाहर भीड़ भाड़ देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद वार्ड ब्वॉय को कड़ी हिदायत दी कि चैंबर के भीतर या बाहर अनावश्यक भीड़ जमा न होने दी जाए। गंदगी मिलने पर उन्होंने स्टाफ को स्वच्छता में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टर सलीम से ओपीडी की जानकारी ली। उन्होंने आशाओं को अपनी ड्रेस कोड में आने को कहा। अस्पताल की वर्तमान बिल्डिंग जर्जर देखकर एसीएमओ ने इसे जल्द से जल्द नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.