बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। एसपी सिटी मानुष पारीक का आजमगढ़ तबादला के बाद बुधवार को बरेली में चिराग जैन ने चार्ज संभाल लिया। चिराग जैन 2020 बैच का आईपीएस है। मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। ट्रेनिंग के दौरान पहली पोस्टिंग प्रयागराज में रही। एनआईटी जयपुर से मैकेनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। एक साल टाटा मोटर पुणे में सर्विस की। 2016 में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गये। तीसरे प्रयास में 160 वीं रैक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। इससे पहले आजमगढ़ में एसी देहात पद पर कार्यरत थे। वहां से एसपी सिटी के पद पर बरेली में कार्यभार संभाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...