Bareily News: एसडीएम ने भ्रमण कर लिया जायजा
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने नायब तहसीलदार प्रशांत शुक्ला के साथ शेरगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पनबड़िया और नगरिया कलां गांव स्थित किच्छा नदी के हालातों को देखा। वहीं मानपुर पूर्वी गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए। पनबड़िया गांव पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार ने बारिश के बाद धराशायी हुई धान और गन्ना की फसलों का निरीक्षण किया तथा किसानों से संवाद किया। नगरिया कलां गांव पहुंचे अधिकारियों ने नगरिया कलां-कमालपुर गांव के बीच सेतु से किच्छा नदी का नजारा देखा। किसानों ने बारिश के बाद उपजी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराते हुए आर्थिक मुआवजा की मांग उठाई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि फसल का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम और नायब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.