बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: बहेड़ी। एसडीआरडी पब्लिक स्कूल में गणेश जयंती मनायी गई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एसडीआरडी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति की। उन्होंने गणेश के वेश में कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर प्रिंसिपल नीलम सक्सेना ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर उन्हें सराहा। प्रंबधन के प्रतीक ढींगरा और ललित पिपलानी ने सभी को गणेश चतुर्थी पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...