Bareily News: एसएसपी के आदेश पर युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: आवंला। एसएसपी के आदेश पर एक युवती के अपहरण की रिपोर्ट तीन माह बाद दर्ज की गई है। नगर के मोहल्ला बजरिया के कदीर अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 अगस्त को वह अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे, उनकी बेटी घर पर अकेली थी, देर होने से वह उस दिन वापस नहीं आ सके। जब वह लौटे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर पड़ोसियों ने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लोग उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर व लालच देकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.