बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News:  सेवा भावना से सजी प्रतियोगिता, छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से जीता मंच ।  फरीदपुर,संवाददाता। श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. दीपा काला और प्रधानाचार्य राजेश सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम,...