बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को एमबीबीएस-2026 बैच के 183 विद्यार्थियों ने चिकित्सकीय पेशे के प्रतीक सफेद कोट पहन कर महर्षि चरक की शपथ ली। व्हाइट कोट सेरेमनी में प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ.एमएस बुटोला ने शपथ दिलाई और व्हाइट कोट का सम्मान करने का संदेश दिया। एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने समय पालन और अच्छी आदतों को आत्मसात करने का संदेश दिया। देव मूर्ति ने टैलेंट हंट की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए। एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से यहां आए आप सब एसआरएमएस परिवार के सदस्य हैं। इससे पहले एसआरएमएस मेडिकल कालेज के आडिटोयिरम में आयो...