Bareily News: एसआरएमएस में शुरू हुआ पुलिस सहायता केंद्र
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: राममूर्ति मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। सोमवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, मेडिकल कालेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति भी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज में पुलिस बूथ खुलने से अब वहां 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी। यह पुलिस बूथ आधुनिक और पूरी तरह वातानुकूलित है। उद्घाटन के बाद एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी नॉर्थ मुकेश चन्द्र मिश्र और सीओ हाईवे देवेश सिंह ने मेडिकल कॉलेज में बने पोस्टमार्टम हाउस का भी निरीक्षण किया। इसके बाद नैनीताल रोड पर कांवड़ियों को फल वितरण कर पुष्प वर्षा की गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर पुलिस ने किया जोरदार स्वागत इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.