बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: एलर्जी, उल्टी और दूसरी परेशानियों में मरीजों को राहत देने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोमेथाजिन दवा का नमूना अधोमानक निकला है। औषधि विभाग ने करीब दो माह पहले जिला मानसिक चिकित्सालय से दवा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट में दवा में निर्धारित मात्रा से कम औषधीय तत्व मिलने के साथ ही घोल में सफेद कण पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद औषधि विभाग ने संबंधित दवा का वितरण और इस्तेमाल तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में उपलब्ध स्टॉक का मिलान कर दवा वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। औषधि विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार ने प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन की 25 मिलीग्राम प्रति मिलीलीटर क्षमता वाली दो मिलीलीटर की शीशी का नमूना चार अगस्त 2026 को जिला मानसिक चिकित्सालय...