बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। शिक्षक दिवस पर एलएलएफ ने प्राथमिक विद्यालय पैगानगरी में पुस्तक मेले का आयोजन किया। विद्यालय की इंचार्ज शिक्षिका शालिनी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।पुस्तक मेला में बच्चों ने विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इनमें किताब खोजो, कवर देखकर कहानी बताओ, चित्र/ चार्ट देखकर कहानी बनाओ एवं मेरी पसंद, मेरी किताब जैसी गतिविधियां प्रमुख रहीं। बच्चों ने अपनी पसंद की पुस्तकों को पढ़ा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि, पढ़ने की आदत, कल्पनाशीलता एवं समझ विकसित की। कार्यक्रम में एलएलएफ ने बच्चों को पुरस्कार, कापी, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, बिस्किट एवं टॉफी आदि वितरित कीं।फाटो संख्या 01

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...