Bareily News: एमएसएमई योजनाओं पर आईआईए ने किया मंथन
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: आईआईए बरेली चैप्टर की ओर से बुधवार को एक निजी होटल में मंथन बैठक की गई। इसमें एमएसएमई इकाइयों के विकास, वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। सीए नवीन अग्रवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, अनुदान व सब्सिडी की जानकारी देकर उद्यमियों को लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने की। संचालन राजीव आनंद ने किया। बैठक में सचिव धनंजय विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल, राष्ट्रीय सचिव मयूर धीरवानी समेत करीब 30 उद्यमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.