बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बरेली। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कल होगा।जिले में मतदान के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं। सभी 25 बूथों के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां संजय कम्युनिटी हॉल से रवाना हुई। चुनाव के लिए बरेली-मुरादाबाद मंडल में 46699 वोटर पंजीकृत हैं। वहीं बरेली जिले में 6763 वोटर रजिस्टर्ड हैं। हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान कर्मी होंगे। इसके साथ 1 माइक्रो आब्जर्वर और एक वीडियोग्राफर की तैनाती की गई है। एक सब इंस्पेक्टर और दो आर्म्ड गार्ड पार्टी के साथ सुरक्षा में तैनात होंगे। 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे  से शाम चार बजे तक मतदान होगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: 25 बूथों पर आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। मोबाइल जमा करने के लिए गे...