Bareily News: एबीवीपी बरेली कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी घोषित
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: एबीवीपी की बरेली कॉलेज इकाई द्वारा सत्र 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं घोषणा बरेली कॉलेज के एमएड हॉल में की गई। कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में एबीवीपी बरेली महानगर के सहमंत्री रवि प्रताप सिंह का प्रवास रहा। कार्यकारिणी गठन के अंतर्गत सत्यम गुर्जर को बरेली कॉलेज इकाई का अध्यक्ष तथा सलोनी यादव को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। अध्यक्ष एवं मंत्री सहित कुल 25 कार्यकर्ताओं को नवीन कार्यकारिणी में दायित्व प्रदान किए गए। इस दौरान विभाग छात्रा प्रमुख रोशनी ठाकुर, महानगर सहमंत्री हर्ष वर्धन, महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, अंश गंगवार, युवराज पटेल, कार्तिक पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एबीवीपी की नगर व कॉलेज इकाई का किया पुनर्गठन यह भी पढ़ें- 1500 छात्रों ने ली एबीवीपी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.