Bareily News: एफआर इस्लामिया कॉलेज में मनाई गई सर सैयद अहमद खान की जयंती
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: फोटो : बीएलवाई 63 बरेली। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती मनाई गई। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने कहा कि सर सैयद का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम सभी वर्गों तक आधुनिक शिक्षा पहुंचाना था। उन्होंने अंग्रेजी और विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की, जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता फरहान अहमद ने शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और चरित्र निर्माण के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें कक्षा 11 के रेहान प्रथम, साहिर खान द्वितीय और जुबैर रजा व नितिन तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Moradaba...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.