Bareily News: एनीमिया की खतर में 4 हजार से अधिक किशोरियों, शरीर में हीमोग्लोबिन कम
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: बरेली। पोषक आहार की कमी और फास्ट फूड के बढ़ते चलन से किशोरियों-लड़कियों में एनीमिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में स्कूल-कॉलेज नहीं जाने वाली 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 4158 किशोरियां एनीमिया से पीड़ित मिली हैं। इनमें 1174 किशोरियां शहरी क्षेत्र की हैं। यानी एनीमिया की चपेट में मिली किशोरियों में 25 प्रतिशत से अधिक शहर की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भुता ब्लॉक की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक रही, जहां 903 किशोरियों में हीमोग्लोबिन कम मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार किशोरियों में खून की कमी दूर करने के लिए लगातार जांच और आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां देने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.