बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: भमोरा। बाईपास का निर्माण करा रही एनएचएआई की लापरवाही से भमोरा के हिम्मतपुर ताहरपुर गांव के किसानों की 50 बीघा पालक की फसल खेत में बारिश का पानी भरने से नष्ट हो गई। किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसान का मुआवजे दिलाने की मांग की है। भमोरा क्षेत्र के हिम्मतपुर ताहरपुर के चंद्र बाबू मौर्य ने बताया कि एनएचएआई बरेली-बदायूं हाईवे पर बाईपास का निर्माण करा रहा है। इसके लिए एक पुलिया का भी निर्माण कराया गया है। पुलिया के दोनों तरफ मिट्टी जमा होने से पानी का निकास बंद हो गया, जिससे रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश का पानी किसानों के खेतों में भर गया, इससे धर्म पाल मौर्य, सोहन लाल पाल, टीकाराम मौर्य, सुंदर लाल मौर्य, हरिओम मौर्य, मुन्ना लाल, हरीश प्रजापति, रमेश राठौर, राजवीर मौर्य, रामसरन मौर्य, ओमपाल मौर्य, धर्मेंद्र मौर्...