Bareily News: एनएचएआई की टीम ने चलाया अभिक्रमण हटाओ अभियान
बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: एनएचएआई की टीम ने हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त किए गए। बुधवार को एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक अंजनी कुमार के निर्देशन में टीम फतेहगंज पूर्वी में एनएच-30 पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। हाईवे के दोनों तरफ अवैध तरीके से डाले गए टिन शेड एवं अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर रोड सेफ्टी मैनेजर संदीप, कंट्रोल रूम ऑफिसर धर्मेन्द्र सिंह (धीरू), अनिकेत भदौरिया, सीआरओ लोकेन्द्र प्रताप सिंह, रुट पेट्रोलिंग ऑफिसर जैनेन्द्र प्रताप सिंह, अंश गुप्ता, अभिषेक, रामनिवास, मोरपाल, प्रियांशु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.