Bareily News: एथलेटिक्स के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 18 को
बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: बरेली। 61वीं ओपन जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 18 अगस्त को सुबह आठ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि ट्रायल में अंडर-14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से जारी यूआईडी अनिवार्य है। अंडर-14 में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.