Bareily News: एडीओ पंचायत ने किया परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण
बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: एडीओ पंचायत ने किया परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण शेरगढ़ (बरेली)। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजीव शर्मा ने गुरुवार को विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेढा, ब्योधा, टांडा, बसुधरनजागीर, चठिया, पखुर्नी आदि विद्यालयों में पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता, शौचालय, अभिलेखों और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए। चठिया स्थित जूनियर हाईस्कूल में निरीक्षण के दौरान शौचालय क्षतिग्रस्त मिला जिसको ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं बसुधरनजागीर में विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते की समस्या ग्रामीणों ने उनके सामने रखी। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते की समस्या के कारण विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.