Bareily News: एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान दो माह बढ़ा, जिले को मिली 13 हजार वैक्सीन
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को दो माह के लिए बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब दिसंबर तक जिले में अभियान चलाकर 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाएगा। इसके लिए जिले को 13 हजार वैक्सीन मिली हैं। विभाग की योजना हर ब्लॉक में करीब 800 किशोरियों का टीकाकरण करने की है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि दिसंबर तक प्रत्येक ब्लॉक में करीब 800 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से पात्र किशोरियों और उनके अभिभावकों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी, जिससे किशोरियां अभियान से जुड़ सकें। जिले में अब तक करीब 44 हजार किशोरियों को एचपीवी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.