बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: -मंगलवार को 55 लोगों को लगाए गए रेबीज की टीके -19 लोगों को पहली बार लगाया गया टीका

आवारा कुत्तों के हमलों में लोग घायल शेरगढ़ संवाददाता। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी अलग-अलग गांवों में आवारा कुत्तों ने नौ लोगों पर हमला कर दिया। कई को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव शरीफनगर निवासी विनय पुत्र देवीदास गांव में पड़ोस की परचून की दुकान पर जा था इसी बीच कुत्ते ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने छुड़ाया इस दौरान विनय के हाथ में गहरा घाव हो गया।

अलग-अलग गांवों में हमले जुआ जवाहरपुर निवासी मकबूल अहमद साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक अचानक आए कुत्ते ने उनके पैर को नोचकर घायल कर दिया। इसी गांव...