Bareily News: एक लाख रुपए ऐंठ सगी बहनों को थमा दिए फर्जी नियुक्ति पत्र
बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति ने एक महिला की बेटियों को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद दोनों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर एक प्राथमिक विद्यालय में ज्वाइन करा दिया। पांच महीने तक दोनों स्कूल में पढ़ाती रहीं, लेकिन जब वेतन नहीं मिला तो उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की, तब उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। युवतियों की मां ने आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बरखन में रहने वाली आंगनबाड़ी वर्कर रेखा कुमारी ने बताया कि भदपुरा ब्लॉक में उनका परिचय साथी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता के पति त्रिवेंद्र गंगवार से हुआ था। उसने कहा कि उसकी ऊंची पहुंच है अगर किसी को सरकारी नौकरी चाहिए तो वह दिला सकता है। उसकी बातों में आकर उन्होंने अपनी बेटियों की नौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.