बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: व्योंधन खुर्द। नवाबपुर चौकी से 400 मीटर दूर एक मंदिर व दो ट्यूबवेल में चोरी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। ब्योंधन बुजुर्ग रोड़ पर ब्रह्मदेव महाराज के स्थान से चोरों ने 10 किलो का घंटा व दान पात्र से रुपये चोरी कर लिए तथा पास में ही व्योंधन खुर्द के अतुल शर्मा के ट्यूबवेल का ताला तोड़कर एक बैटरी व कुछ तार, ब्योंधन बुजुर्ग के बड्डे मौर्य के ट्यूबवेल का ताला तोड़कर एक बैटरी और कुछ तार तोड़ चोरी कर लिए। इससे पहले पृथ्वीपुर के स्कूल, रमपुरा भूड के मंदिर से घंटे समेत आधा दर्जन स्थानों पर चोरियां हुई हैं। पुलिस ने खुलासा करना तो दूर किसी घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...