बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरेली। बरेली रीजन के बरेली-रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में 723 बसें हैं। इनमें 100 से अधिक बसें वर्कशाप में मेंटिनेंस के नाम पर खड़ी रहती हैं। यह बसें नियमित रूप से संचालित नहीं होती हैं। अब दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा का पर्व है। करीब एक महीने तक बसों में भीड रहेगी। खासकर चार से 12 नवंबर तक दीपावली और भैया दूज के चलते अधिक भीड़ होगी। ऐसे में अतिरिक्त बसों की सेवाएं देने के निर्देश हैं। जिससे यात्रियों को बस अड्डों पर इंतजार न करना पड़े। इसलिए परिवहन मुख्यालय ने सभी रीजन की वर्कशाप में खड़ी बसों का मेंटिनेंस कार्य एक नवंबर तक हर हाल में पूरा करने को निर्देश दिये हैं। एआरएम रुहेलखंड अरुण कुमार वाजपेई ने बताया, मेंटिनेंस को जो भी बसें आई हैं, उनका मेंटिनेंस प्रमुखता से विशेष मैकेनिक टीमें लगाकर कराया...