बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। कस्बे के तीन दिन पहले हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सुमित रस्तोगी (22) बुधवार शाम बाइक से शाही में अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। लालकुआं के पास रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा था। सिर में चोट लगने से गंभीर हालत के कारण शुक्रवार शाम इलाज के दौरान अस्पताल में सुमित रस्तोगी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे...