Bareily News: एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब, 12 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं
बरेली, अक्टूबर 13 -- Bareily News: लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड भवन में 1.28 करोड़ के एरियर घोटाले में अधिशासी अभियंता अब्दुल सत्तार से जवाब तलब किया गया है। इस मामले में तहरीर देने के 12 दिन के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने से विभागीय अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड भवन में जालसाजों ने अधिकारियों-कर्मियों के फर्जी हस्ताक्षर कर 22 कार्मिकों के अवशेष वेतन-एरियर भुगतान के नाम पर 1.28 करोड़ रुपये निकाल लिए थे। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से 16 लोग कभी भी विभाग/खंड में कार्यरत नहीं रहे हैं। मामला खुलने के बाद विभाग ने थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए एक अक्टूबर को तहरीर दी थी। 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुए है। पुलिस ने विभाग से एफआईआर के विष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.