Bareily News: एकजुटता और सामाजिक सम्मान ही है पीडीए की ताकत
बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: सपा के पीडीए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को सहसवानी टोला में गोष्ठी आयोजित की गई। इसका आयोजन वरिष्ठ सपा नेता डॉ. अनिस बेग ने किया। गोष्ठी में उन्होंने सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सामाजिक न्याय पर चर्चा की। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि समाज की वास्तविक तरक्की शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसरों से संभव है। पीडीए की ताकत आपसी एकजुटता और सामाजिक सम्मान में है। उन्होंने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने और पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की अपील की। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और पीडीए की एकजुटता मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.