Bareily News: एएस डायमंड्स ने गज ग्रीन चैलेंजर्स को हराया
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब मैदान पर खेले गए बिग बॉय्स लीग के क्वालीफायर-1 मुकाबले में एएस डायमंड्स ने गज ग्रीन चैलेंजर्स को 29 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही एएस डायमंड्स ने टूर्नामेंट में अपनी जगह मजबूत कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एएस डायमंड्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज गुरसेवक सिंह ने 27 गेंदों में 56 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गज ग्रीन 20 ओवर में 186 रन ही बना सकी। विराट यादव ने 31 गेंदों में 44 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.