Bareily News: एआरटीओ ने स्कूली बस को किया सीज
बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: आंवला। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) वैभव सोती ने बरेली रोड पर मानक पूरे न होने पर एक स्कूली बस को सीज कर दिया। आंवला-बरेली मार्ग पर स्थित बस बच्चों को लेकर शुक्रवार सुबह जा रही थी। रास्ते में एआरटीओ ने बस को रोककर चेक किया तो बस के मानक पूरे नहीं पाए गए। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ और नियमों की अनदेखी पाए जाने पर एआरटीओ ने तत्काल प्रभाव से बस को सीज कर दिया। एआरटीओ वैभव सोती ने बताया कि सावन मास और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अभियान चलाया जा रहा है। जो भी वाहन बिना परमिट, फिटनेस या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.