Bareily News: एआई से बनाई छात्राओं की अश्लील तस्वीरें, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: हाफिजगंज/रिठौरा। राजश्री कालेज में एक नाबालिग छात्र ने एआई की मदद से छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बना दी। कॉलेज प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्र से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना हाफिजगंज के लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर गांव स्थित राजश्री कालेज में एक नाबालिग छात्र ने एआई की मदद से कुछ छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बना दीं। जब छात्र ने अपने साथियों को तस्वीरें दिखाईं तो मामला खुल गया और छात्राओं तक पहुंच गया। छात्राओं को जानकारी होते ही उन्होंने कालेज प्रबंधन से मामले की शिकायत की। छात्राओं की शिकायत पर कॉलेज प्रबंधन हरकत में आ गया। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना छात्र के परिजनों और पुलिस को दी। इसके बाद एमवीए विभाग के डॉ. संजीव कुमार ने छात्र के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.