Bareily News: एंटी रोमियो स्क्वाड ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा
बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: क्योलड़िया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर गश्त कर रही एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने राह चलती महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले एक शोहदे को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम जवेदा जेवदी पुल के पास से गुजरी तो टीम ने देखा कि एक युवक सड़क से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था। वह उन पर अभद्र फब्तियां कसते हुए अश्लील गाने गा रहा था। उसकी हरकतों से महिलाएं रास्ता बदलने को मजबूर थीं। टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी क्योलड़िया गांव बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.