बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूसों में डीजे पर रोक की उलमा की नसीहत और फतवों का असर नजर नहीं आया। 25 और 26 अगस्त को पुराने शहर और कोहाड़ापीर क्षेत्र में निकले जुलूसों में रातभर डीजे, डिस्को लाइटें और गैर शरई गाने बजते रहे। जुलूस कमेटियों के पदाधिकारियों और दरगाह आला हजरत से जुड़े लोगों की डीजे नहीं लाने की अपील के बाद भी लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने शहर में 11 डीजे वाहन समेत जब्त करके सीज कर दिए। जुलूसों की परचम रस्म से पहले मंचों से उलमा ने तकरीर कर लोगों से डीजे नहीं बजाने और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की थी। यह भी पढ़ें- Siwan News निर्धारित आदेशों व शर्तों का उल्लंघन कर डीजे लगाने वाले अब रडार पर कुछ उलमा की ओर से इस संबंध में फतवे भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद जुलूस के दौरान कई स्थानों पर त...