बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। दरगाह आला हजरत परिसर में आज से उर्स-ए-हामिदी मनाया जाएगा। मदरसा मंजर-ए-इस्लाम के 149 छात्रों की दस्तारबंदी की जाएगी। इनमें 25 मुफ्ती,62 आलिम और 62 हाफिज व कारी शामिल हैं। दो दिवसीय उर्स के आयोजन में मदरसा मंजर-ए-इस्लाम का 123वां दीक्षांत समारोह भी आयोजित होगा। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स-ए-हामिदी के दौरान मदरसे से दीनी तालीम पूरी करने वाले छात्रों को उपाधियां प्रदान कर उनकी दस्तारबंदी की जाएगी। इसमें मुफ्ती, आलिम और हाफिज व कारी की तालीम पूरी करने वाले छात्र शामिल होंगे। इस दौरान मुफस्सिर-ए-आजम मौलाना जिलानी मियां के कुल की रस्म भी अदा की जाएगी। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में कार्यक्रम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...