बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: बहेड़ी। शाहजी एकेडमी की तरफ से 28 सितंबर से शाहजी मियां का उर्स होगा। आखिरी कुल 30 को होगा। 27 को परचम कुशाई का जुलूस निकाला जाएगा। अच्छे मियां हुजूर के मजार के सज्जादा नशीन हजरत निशात मियां और शाहजी एकेडमी के सदर हाफिज अनवार अहमद कादरी ने उर्स का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 27 को जुलूसे परचम कुशाई निकाला जाएगा। 28 को तरई मुशायरा होगा। 29 को शाहजी एकेडमी के सदर हाफिज अनवार अहमद कादरी की 50 साला कुरआनी खिदमात करने पर सुबह 10 बजे शहनाई मैरिज हाल में जश्ने अनवारे कुरआन सेमिनार और कॉन्फ्रेंस होगी। इसी दिन रात ने इशा की नमाज के बाद ताजुल असफिया कॉन्फ्रेंस होगी। यह भी पढ़ें- खानकाह शरीफ के 49वें उर्स के पहले दिन हुई महफिले मीलाद, बड़ी संख्या में शामिल हुए जायरीन 30 सितंबर को सुबह 10 बजे कुल की रस्म अदा की...