Bareily News: उमस भरी गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर उपभोक्ता
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: शहर की बिजली व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चौपट हो गई है। उमस भरी गर्मी के बीच सुबह से लेकर देर रात तक बिजली आ कम और जा ज्यादा रही है। अघोषित हो रही बिजली कटौती के बीच हेल्पडेस्क व कंट्रोल रूम नंबर भी कोई सहायता नहीं कर रहे हैं। शिकायत करने के कई घंटों बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को राजेन्द्र नगर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह से बिजली न आने, एक फेज बंद रहने और पोल से आपूर्ति खराब होने की शिकायतें लोगों ने की। डीडीपुरम, जनकपुरी, आवास विकास, ब्रह्मपुरा, इटौआ बेनीराम, सूफी टोला, माधोबाड़ी, कसाई टोला, गांधी मार्केट और सौदागरान समेत अन्य इलाकों में लोगों ने बिजली संकट कई घंटे झेला। सिविल लाइंस थर्ड के कटरा चांद खां, राज नगर, आजाद नगर में भोर से लेकर देर रात तक 15 से 20 मिनट बिजली आने के बाद कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.