बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: उमस भरी गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में सोमवार को विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मिशन विद्युत उपकेंद्र पर हॉस्पिटल फीडर की बीसीबी जोड़ने का काम किया गया। इसके कारण सुबह से ही किला, चौपला, सर्किट हाउस, मॉल और जेल फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं कोहड़ापीर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के अनुरक्षण काम के चलते भी दो घंटे तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। मिशन विद्युत उपकेंद्र पर हॉस्पिटल फीडर की बीसीबी जोड़ने का काम सोमवार को किया गया। इस कारण किला, चौपला, सर्किट हाउस, मॉल और जेल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह से बिजली कटौती हुई। बिजली न आने से घरों और दुकानों में लोग गर्मी से परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से लोगों को काफी समस्या हुई। कोहड़ापीर विद्युत...