Bareily News: उधार में सामान न देने पर दुकानदार को चाकू मारा
बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। गांव तरा खास निवासी अनुराग मोमो-चाउमीन का ठेला लगाते हैं। उनका आरोप है कि गांव का युवक उसके ठेले पर पहुंचा और उधार सामान मांगने लगा। पहले से बकाया रुपये होने से जब उसने उधार देने से मना किया तो वह गालीगलौज करने लगा। विरोध पर चाकू से उसके सिर पर वार किया। इसी दौरान उसकी जेब में रखे सात हजार रुपये भी छीन लिए और ठेला पलट दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.