Bareily News: उधार मांगने पर महिला से मारपीट
बरेली, जुलाई 27 -- Bareily News: आंवला। उधार के रुपए मांगने पर पड़ोसी दंपति पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाया है। महिला कमलेश ने बताया कि उसने पड़ोसी को तीन हजार उधार दिए थे। सोमवार को जब उनके पति मजदूरी पर गए हुए थे, तब उन्होंने उधार के पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इसी सेनाराज पड़ोसी और उसकी पत्नी लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में उधार पांच हजार रुपए वापस मांगने पर युवक की पिटाई की गई है। ग्राम पैगा निवासी माखनलाल ने बताया कि चार माह पूर्व गांव के ही व्यक्ति के परिवार ने उनसे पांच हजार उधार लिए थे। सोमवार को बकाया रुपये मांगने पर गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.